वृश्चिक राशिफल 2023
Vrishchik Rashifal 2023

वृश्चिक राशिफल 2023 के अनुसार, नया साल 2023 वृश्चिक राशि वालों के लिए वर्ष की शुरुआत अच्छी तो रहेगी क्योंकि आपके अंदर साहस और पराक्रम भरपूर होगा आप व्यापार में भी जोखिम उठाकर अपने व्यापार को आगे बढ़ाएंगे तीसरे भाव में शनि देव की उपस्थिति और पंचम भाव में बृहस्पति की उपस्थिति आपको निजी प्रयासों से उत्तम आर्थिक लाभ प्रदान करेगी शिक्षा के क्षेत्र में भी आप विद्यार्थी के रूप में अच्छी पहचान बना पाएंगे आप का मन शिक्षा की ओर सहज रूप से झुकेगा आपको अपनी संतान से भी सुखद समाचारों की प्राप्ति होगी इस आपकी संतान उन्नति करेगी आपके प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और आप अपने प्रियतम के साथ खुशी भरे पल बिताएंगे इस प्रकार वर्ष का पूर्वार्ध आपके लिए बहुत अनुकूल रहेगा। 17 जनवरी को शनि के चतुर्थ भाव में आने के बाद स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे।
22 अप्रैल को बृहस्पति महाराज आपके छठे भाव में राहु और सूर्य से युति करेंगे इस दौरान आपको स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं आपको उदर रोग डिलीवरी अमाशय से संबंधित समस्याएं मोटापा वसायुक्त समस्याएं कोलेस्ट्रॉल बढ़ना और किसी भी तरह की ग्रंथि का बढ़ना जैसी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं 30 अक्टूबर के बाद जब राहु राशि परिवर्तन करके पंचम भाव में जाएंगे और बृहस्पति महाराज अकेले छठे भाव में रहेंगे तब आपको कुछ हद तक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी विदेश यात्रा के योग बनेंगे।