सिंह राशिफल 2024

सिंह राशिफल 2024
Singh Rashifal 2024

सिंह राशिफल 2024 के अनुसार, यह साल सिंह जातकों के लिए अनुकूलता लेकर आने वाला है। पूरे वर्ष शनि महाराज आपके सप्तम भाव में विराजमान रहेंगे जिससे आपके वैवाहिक जीवन को मजबूत बनाएंगे और आपके जीवन साथी के व्यक्तित्व में सुधार होगा। वह मजबूत व्यक्तित्व के स्वामी बनेंगे। इसके अतिरिक्त आपके व्यापार में भी स्थाई वृद्धि होने के योग बनेंगे। आप चाहें तो व्यापार का विस्तार भी कर सकते हैं। लंबी – लंबी यात्राएं इस वर्ष आपको करने का मौका मिलेगा। विदेश जाने के मौके भी मिल सकते हैं। बृहस्पति महाराज वर्ष की शुरुआत में नवम भाव में रहकर आपको सही निर्णय लेने में मदद करेंगे। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और घर पर ही कार्यक्रमों का आयोजन होगा। आपके पिताजी से आपके संबंध सुधरेंगे। उसके बाद 1 मई को देव गुरु बृहस्पति दशम भाव में जाकर परिवार और काम के बीच स्थितियों को सुधारेंगे। राहु महाराज के पूरे साल अष्टम भाव में बने रहने से आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा।

सिंह राशि की वार्षिक भविष्यवाणी 2024 के अनुसार वर्ष 2024 की शुरूआत प्रेम जीवन में कुछ परेशानी जनक हो सकती है। सूर्य और मंगल वर्ष की शुरुआत में पंचम भाव में रहकर आपके प्रेम संबंधों को खराब करेंगे लेकिन देव गुरु बृहस्पति नवम भाव से देखकर धीरे-धीरे शांति लाते जाएंगे और आप अपने रिश्ते को मजबूती दे पाएंगे। नौकरी में अच्छी सफलता मिलने के योग बनेंगे। व्यापार करने वाले जातकों को भी इस वर्ष अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। वर्ष की शुरुआत विद्यार्थियों के लिए कुछ कमजोर रह सकती है। पढ़ाई पर आपका ध्यान रहेगा और आप दिल से पढ़ना चाहेंगे लेकिन गरम प्रकृति के ग्रहों का प्रभाव स्वास्थ्य बिगाड़ सकता है और आपके आसपास की परिस्थितियों में बदलाव ला सकता है। इसी के कारण आपकी पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न हो सकते हैं। वर्ष की शुरुआत पारिवारिक जीवन के लिए मिश्रित परिणाम लाएगी; पारिवारिक सामंजस्य बिगड़ सकता है इसलिए सावधानी बरतें।

वैवाहिक जीवन के लिए वर्ष की शुरुआत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी पूरे मन से अपना काम करेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को निभाएंगे। आर्थिक रूप से यह वर्ष उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। अष्टम भाव में राहु व्यर्थ का खर्च बढ़ाएंगे इसलिए आपको आमदनी बढ़ाने पर ध्यान देना होगा। स्वास्थ्य के मोर्चे पर वर्ष की शुरुआत कुछ कमजोर रहेगी। पंचम भाव में सूर्य, मंगल, सप्तम भाव में शनि और आठवें भाव में राहु के उपस्थित होने से स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक होगा। शारीरिक समस्याएं अचानक से आकर चली जाएंगी, बस अपनी ओर से किसी तरह की कोई भी लापरवाही न बरतें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *