मिथुन राशिफल 2024

मिथुन राशिफल 2024
Mithun Rashifal 2024

मिथुन राशिफल 2024 के अनुसार, ग्रहों की स्थिति इस ओर इशारा कर रही है कि वर्ष की शुरुआत आपके लिए अनुकूल रहेगी। देव गुरु बृहस्पति एकादश भाव में विराजमान होकर अनेक सफलताएं प्रदान करेंगे। आर्थिक रूप से यह बहुत मजबूती प्रदान करेंगे। प्रेम संबंधों में भी प्रेम को बढ़ाते रहेंगे। वैवाहिक संबंधों में भी समस्याओं में कमी आएगी। शनि भाग्य के स्वामी होकर भाग्य स्थान में रहकर आपके भाग्य की वृद्धि करेंगे जिससे रुके हुए कार्य भी बनने लगेंगे। आपको सफलता प्राप्त होती रहेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। राहु और केतु आपके दशम और चतुर्थ भाव में रहेंगे जो शारीरिक रूप से समस्याएं दे सकते हैं। पारिवारिक जीवन में भी अशांति पैदा हो सकती है।

वार्षिक भविष्यवाणी 2024 (Rashifal 2024) के अनुसार वर्ष की शुरुआत में सूर्य और मंगल सप्तम भाव में होने से वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव बढ़ सकता है और व्यापार में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। बुध और शुक्र वर्ष की शुरुआत में छठे भाव में होकर खर्चों में तेजी ला सकते हैं। स्वास्थ्य को पूरी तरह से ध्यान देकर ही आगे बढ़ा जा सकता है। प्रेम संबंधों के लिए वर्ष की शुरुआत अनुकूल रहेगी। देव गुरु बृहस्पति की दृष्टि पंचम भाव पर रहने से प्रेम विकसित होगा और इस वर्ष आप अपने प्रियतम से प्रेम विवाह करने में सफल हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में शॉर्टकट लेने से बचना चाहिए। नौकरी में स्थानांतरण संभव हो सकता है। मार्च से अक्टूबर के बीच आपको नौकरी में बदलाव का अवसर मिल सकता है। विद्यार्थियों को शुरुआत में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। चौथे भाव में केतु पारिवारिक समस्याओं को बढ़ाएंगे जिसका असर आपकी पढ़ाई पर पड़ सकता है। हालांकि देव गुरु बृहस्पति उसमें आपकी मदद करेंगे और पढ़ने में दिमाग लगाने में आपको फायदा होगा। पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है, इसका ध्यान रखें। वैवाहिक जीवन में आपको उल्टा सीधा बोलने से बचना चाहिए। भले ही वर्ष की शुरुआत में देव गुरु बृहस्पति संभाल लेंगे लेकिन फिर भी स्थिति बिगड़ने न पाए, इस बात का आपको ध्यान रखना होगा। वर्ष की शुरुआत व्यापार के लिए मध्यम रहेगी। विदेशी संपर्कों से इस वर्ष आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से वर्ष की शुरुआत कमजोर रहेगी। इस वर्ष पेट दर्द, छाती में संक्रमण जैसी समस्याओं से बचना चाहिए। आंखों में समस्या भी हो सकती है। यह वर्ष स्वास्थ्य के मोर्चे पर उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *