मेष राशिफल 2024

मेष राशिफल 2024
Mesh Rashifal 2024

मेष राशिफल 2024 के अनुसार, आपकी राशि के स्वामी ग्रह मंगल महाराज वर्ष की शुरुआत में धनु राशि में आपके नवम भाव में सूर्य महाराज के साथ स्थित होंगे जिससे लंबी यात्राओं के योग बनेंगे। आपके सम्मान में बढ़ोतरी होगी। समाज में आपको एक अच्छा ओहदा मिल सकता है। आप धर्म-कर्म के मामलों में भी व्यस्त रहेंगे। व्यापार में उन्नति के अच्छे योग बनेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। देव गुरु बृहस्पति वर्ष की शुरुआत में आपके प्रथम भाव में बने रहकर आपके प्रेम भाव, आपके वैवाहिक जीवन, आपके व्यापार और आपके धर्म के भाव को मजबूत बनाएंगे जिससे आपको इन सभी क्षेत्रों में अनुकूल परिणामों की प्राप्ति होगी। इसके बाद 1 मई को देव गुरु बृहस्पति आपके दूसरे भाव में जाकर आर्थिक उन्नति के योग बनाएंगे। आपको वर्ष की शुरुआत में राजयोग सरीखे परिणाम मिलने वाले हैं इसलिए दिल खोलकर अवसरों का लाभ उठाएं। राहु महाराज पूरे महीने द्वादश भाव में बने रहेंगे जिससे खर्चे लगातार बने रहेंगे। यह खर्चे व्यर्थ के होंगे इसलिए आपको इन पर नियंत्रण लगाने के लिए प्रयास करना होगा।

राशिफल 2024 (Rashifal 2024) के अनुसार साल 2024 की शुरुआत में इस राशि के प्रेमी जातकों के जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। शनि महाराज आपके प्रेम की परीक्षा लेंगे इसलिए आपको सच्चाई के साथ अपने रिश्ते में बने रहना होगा। जो लोग अकेले हैं, उनके जीवन में इस वर्ष प्यार आ सकता है। अगस्त से अक्टूबर के बीच प्रियतम के साथ अनुकूल संबंध रहेंगे और साथ में घूमने फिरने जा सकते हैं। करियर के मामले में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। दशम भाव के स्वामी शनि देव जी के एकादश भाव में बने रहने से करियर में स्थायित्व आएगा और आपको अच्छी पदोन्नति के योग भी बनेंगे। विद्यार्थियों की बुद्धि का तीव्र विकास होगा और इससे आपको पढ़ाई में अच्छी सफलता मिलेगी। देव गुरु बृहस्पति का प्रभाव आपको अच्छा विद्यार्थी बनाने में मदद करेगा। पारिवारिक जीवन में वर्ष की शुरुआत अनुकूलता लेकर आएगी। पारिवारिक सामंजस्य बना रहेगा लेकिन वर्ष के अंतिम महीनों में माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। वैवाहिक संबंधों में वर्ष की शुरुआत बढ़िया रहेगी। किसी फंक्शन में शामिल होने का मौका मिलेगा। अविवाहित जातकों का विवाह इस वर्ष विवाह हो सकता है। व्यापार में नई ऊंचाइयां प्राप्त होने के योग बनेंगे। धन और लाभ की स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेंगी। व्यर्थ के व्यय लगे रहेंगे। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से मिश्रित परिणाम मिलेंगे। देव गुरु बृहस्पति तो समस्याओं से बचाएंगे लेकिन राहु और केतु तथा अन्य ग्रहों का प्रभाव बीच-बीच में रक्त संबंधी समस्याएं और सिर दर्द तथा अन्य छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं दे सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *