मकर राशिफल 2023
Makar Rashifal 2023

मकर राशिफल 2023 के अनुसार, साल 2023 मकर राशि वालों के लिए उत्तम फल प्रदान करने वाला वर्ष साबित हो सकता है वर्ष की शुरुआत में आपकी राशि स्वामी आपकी ही राशि में रहकर आपको तेजस्वी बनाएंगे और कार्य में सफलता दिलाएंगे उसके बाद 17 जनवरी को शनि आपके दूसरे भाव में जाकर उत्तम आर्थिक स्थिति प्रदान करने वाले ग्रह बन जाएंगे आपके परिवार की वृद्धि होगी आपको आर्थिक लाभ होंगे आपको संपत्ति के क्रय-विक्रय से लाभ होगा कोई नई प्रॉपर्टी खरीदने या घर बनाने में भी सफल हो सकते हैं इस दौरान ससुराल पक्ष से कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं लेकिन आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आप बहुत सारे काम है पूर्ण कर पाएंगे इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा अप्रैल के महीने में प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और भरपूर रोमांस हवाओं में बिखरा नजर आएगा क्योंकि 6 अप्रैल से 2 मई के बीच शुक्र आपके पंचम भाव में होंगे वह आपके पंचम भाव के स्वामी हैं यह समय संतान को भी उन्नति देगा और यदि आप विद्यार्थी हैं तो शिक्षा में भी उत्तम परिणाम प्रदान करेगा।
अप्रैल में बृहस्पति आपके चतुर्थ भाव में आ जाएंगे पारिवारिक जीवन में थोड़ा बहुत तनाव बढ़ेगा क्योंकि राहु वहां पर पहले से विराजमान रहेंगे 17 जून से 4 नवंबर तक राशि स्वामी शनि अस्त अवस्था में रहेंगे इसलिए इस दौरान शारीरिक रूप से कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं और आपके आत्मविश्वास में कमी हो सकती है फिर भी अन्य ग्रहों की वजह से आपको सफलता मिलती रहेगी 3 नवंबर से 25 दिसंबर के बीच करियर में उत्तम सफलता के योग बनेंगे।