कुंभ राशिफल 2023
Kumbha Rashifal 2023

कुंभ राशिफल 2023 के अनुसार कुंभ राशि के जातकों के लिए यह वर्ष उन्नति के नए मार्ग खोलने वाला है। वर्ष की शुरुआत में शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं और खर्चों की वृद्धि भी हो सकती है लेकिन 17 जनवरी को आपके राशि स्वामी शनिदेव जी महाराज जी आपकी ही राशि में आ जाएंगे जिससे आपको बहुत ज्यादा अनुकूल परिणामों की प्राप्ति होगी। आपको विदेशी व्यापार से भी लाभ होगा। विदेशी संपर्कों के लाभ से आपको आर्थिक लाभ मिलने के योग बनेंगे। आपकी राशि स्वामी के आपकी राशि में आ जाने से आपको सफलता मिल सकती है। आप अनुशासित होकर कार्य क्षेत्र में काम करेंगे। नए नए व्यापारिक समझौते होंगे। नए लोगों से मेल मुलाकात होगी जो आपके व्यापार को भी बढ़ाएंगे। दांपत्य जीवन में तनाव को हल करने के लिए आप कोई बड़ा कदम उठाएंगे और स्वयं को अनुशासित रखने का प्रयास करेंगे।
अप्रैल के महीने में बृहस्पति आप के तीसरे भाव में गोचर करेंगे। भाई बहनों को शारीरिक समस्याएं और अन्य क्षेत्रों में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आपके साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। छोटी दूरी की यात्राओं में बढ़ोतरी होने के योग बनेंगे। कुछ धार्मिक यात्राएं भी होंगी जो आपका मानसिक तनाव दूर करेंगी। आप को शांति और सुकून प्रदान करेंगी। अप्रैल से मई के बीच पारिवारिक सुखों में बढ़ोतरी होगी। कोई नया वाहन खरीदने के योग बनेंगे। खर्चों में कमी रहेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। वर्ष के अंतिम दिनों में 30 अक्टूबर के बाद राहु के दूसरे भाव में जाने से कुटुंब में कुछ समस्याएं हो सकती हैं।
विद्वान ज्योतिषि से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान:-